भारतीय रक्षा मंत्री निरमला सीतारमन ने एएफ़पी से बात करते हुए कहा है कि उनके देश को मज़बूत बने रहने के लिए रूस से हथियार ख़रीदने की ज़रूरत है।
हालांकि इससे पहले अमरीका ने तुर्की और भारत समेत उन देशों पर प्रतिबंध लागू करने की धमकी दी थी, जो रूस से एस-400 ख़रीद रहे हैं।
हालांकि भारत सरकार ने इस धमकी पर ध्यान नहीं देते हुए अक्तूबर 2018 में रूस के साथ 5 अरब डॉलर से भी अधिक के एस-400 ख़रीदने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
सीतारमन का कहना है कि नई दिल्ली ने वाशिंगटन को एस-400 ख़रीदने के कारण बताए हैं, जिसके बाद उसे विश्वास है कि वाशिंगटन उसकी ज़रूरतों को समझेगा और प्रतिबंध नहीं लगाएगा।